नई दिल्ली, 27 अप्रैल 2026

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आबकारी नीति मामले में सीबीआई की अपील पर जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की अदालत में पेश होने से इनकार कर दिया है। उन्होंने जज को लिखे पत्र में कहा कि उन्हें इस अदालत से न्याय मिलने की उम्मीद नहीं रह गई है, इसलिए वे व्यक्तिगत रूप से या वकील के माध्यम से पेश नहीं होंगे। केजरीवाल ने अपने इस फैसले को अंतरात्मा की आवाज बताते हुए कहा कि वे महात्मा गांधी के सत्याग्रह के रास्ते पर चलने का निर्णय ले रहे हैं।

फैसला मानेंगे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट जाएंगे
केजरीवाल ने पत्र में यह भी स्पष्ट किया कि अदालत जो भी फैसला देगी, उसे वे स्वीकार करेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि अगर फैसला उनके खिलाफ जाता है, तो वे कानूनी प्रक्रिया के तहत सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे। इस बयान के बाद राजनीतिक और कानूनी हलकों में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts