08 मई 2026 | पटना

पश्चिम बंगाल में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी की मुलाकात के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। बिहार सरकार में मंत्री और BJP नेता दिलीप जायसवाल ने इस मुलाकात पर तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह पश्चिम बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर किया, उसी तरह आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का भी राजनीतिक भविष्य कमजोर होगा। उन्होंने कहा कि शायद इसी वजह से विपक्षी दल अभी से नई राजनीतिक दोस्ती मजबूत करने में जुट गए हैं।

दरअसल, गुरुवार को कोलकाता में अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी और TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी से मुलाकात की थी। इस बैठक को विपक्षी दलों की एकजुटता और भविष्य की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

वहीं पश्चिम बंगाल चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी लगातार चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठा रही हैं। उन्होंने साफ कहा है कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगी और आरोप लगाया कि यह चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया नहीं बल्कि “अत्याचार” था। ममता ने दावा किया कि चुनाव परिणाम आने के बाद TMC के 1500 से ज्यादा पार्टी कार्यालयों पर कब्जा कर लिया गया।

इधर, अखिलेश यादव ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कठिन समय में साथ छोड़ना सही राजनीति नहीं है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब कांग्रेस ने तमिलनाडु में DMK से दूरी बनाते हुए विजय की पार्टी TVK को समर्थन देने का फैसला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts