रायपुर | 29 मई 2026

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार को युवा कांग्रेस ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। यह अभियान राजातालाब स्थित नूरानी चौक में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लेकर अपना समर्थन दर्ज कराया।

कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस अध्यक्ष रायपुर उत्तर विधानसभा नवाज़ ख़ान ने कहा कि “गाय भारतीय संस्कृति, आस्था और करुणा का प्रतीक है। करोड़ों देशवासियों की भावनाएं गाय से जुड़ी हैं। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करना सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम होगा।”

उन्होंने कहा कि इससे गौवंश संरक्षण और संवर्धन को भी बढ़ावा मिलेगा। नवाज़ ख़ान ने यह भी कहा कि मुस्लिम समाज की ओर से इस अभियान में सहभागिता का उद्देश्य आपसी सम्मान और सामाजिक संवेदनशीलता के जरिए स्थायी समाधान निकालना है।

अभियान में शामिल लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गाय को जल्द राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की। हस्ताक्षर अभियान के जरिए जुटाए गए जनसमर्थन को जल्द ही सरकार तक पहुंचाने की बात कही गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts