तखतपुर/बिलासपुर, 29 मई 2026

छत्तीसगढ़ में चल रहे सुशासन तिहार 2026 के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया। बिलासपुर जिले के तखतपुर नगर पालिका क्षेत्र में आयोजित समाधान शिविर में एक ग्रामीण ने शराब की बोतलों पर भी सरकारी योजनाओं की तरह मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री की फोटो लगाने की मांग कर दी।

जानकारी के मुताबिक, तखतपुर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 3 में शुक्रवार को आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीण परमेश्वर सिंह ठाकुर ने आवेदन सौंपते हुए कहा कि जब शासन की विभिन्न योजनाओं, राशन सामग्री और अन्य सरकारी वस्तुओं पर मुख्यमंत्री एवं संबंधित मंत्रियों की तस्वीरें लगाई जाती हैं, तो शराब की बोतलों पर भी ऐसा किया जाना चाहिए।

ग्रामीण की इस अनोखी मांग के बाद शिविर में मौजूद अधिकारी और आम लोग भी हैरान रह गए। आवेदन की चर्चा पूरे इलाके में तेजी से फैल गई और लोगों के बीच इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं।

अधिकारियों ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि इसे नियमानुसार वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा जाएगा। हालांकि, फिलहाल यह मामला चर्चा और सोशल मीडिया पर बहस का विषय बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि सुशासन तिहार के तहत प्रदेशभर में समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां लोग अपनी समस्याएं और मांगें सीधे प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। इसी कड़ी में यह अनोखा आवेदन सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts