Dark Light

Blog Post

paperonscreen.com > News > All > सुशासन तिहार में जय मां बम्लेश्वरी समूह को मिली बड़ी सौगात, 6 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान

सुशासन तिहार में जय मां बम्लेश्वरी समूह को मिली बड़ी सौगात, 6 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान

रायपुर , 3 जून 2026

सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में खैरागढ़ जिले के ग्राम गोपालपुर की महिलाओं को बड़ी सौगात मिली है। जय मां बम्लेश्वरी स्व-सहायता समूह को आजीविका संवर्धन और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 6 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।

यह 10 सदस्यीय स्व-सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। समूह की महिलाओं ने बताया कि प्राप्त राशि का उपयोग आजीविका गतिविधियों के विस्तार और आय बढ़ाने के लिए किया जाएगा। इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आत्मनिर्भरता की दिशा में नया अवसर मिलेगा।

महिलाओं ने जताई खुशी

समूह की सदस्यों ने सहायता राशि मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सहयोग उनके लिए नए रोजगार और आय सृजन के अवसर खोलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

महिला सशक्तिकरण को मिल रहा बढ़ावा

महिलाओं का कहना है कि सुशासन तिहार के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में प्रभावी पहल की जा रही है। शासन की योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों तक पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *