Dark Light

Blog Post

paperonscreen.com > News > All > केशकाल अस्पताल में शराब के नशे में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर का VIDEO वायरल, मरीज के परिजनों से बदसलूकी; पुलिस जांच शुरू

केशकाल अस्पताल में शराब के नशे में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर का VIDEO वायरल, मरीज के परिजनों से बदसलूकी; पुलिस जांच शुरू

कोंडागांव (छत्तीसगढ़) , 4 जून 2026

केशकाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर शैलेंद्र भोयर पर गंभीर आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में ड्यूटी कर रहे थे और इस दौरान उन्होंने मरीज के परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार किया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तेजी से तूल पकड़ गया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने इलाज करने से इनकार किया और विरोध करने पर हाथापाई करने की कोशिश भी की।

पीड़ित मरीज के बेटे वसीम मेमन ने बताया कि वे अपने पिता का इलाज कराने अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टर ने इलाज करने से मना कर दिया और गुस्से में आकर दुर्व्यवहार किया।

वहीं अस्पताल की स्टाफ नर्स ने भी पुष्टि की है कि डॉक्टर पर पहले भी नशे में ड्यूटी करने और दुर्व्यवहार के आरोप लग चुके हैं और कई बार वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत दी गई थी।

केशकाल बीएमओ ने बताया कि मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और पुलिस जांच कर रही है। स्वास्थ्य विभाग ने भी कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *