Dark Light

Blog Post

paperonscreen.com > News > All > दिल्ली अग्निकांड: मालवीय नगर होटल हादसे में FIR दर्ज, होटल मैनेजर की तलाश तेज

दिल्ली अग्निकांड: मालवीय नगर होटल हादसे में FIR दर्ज, होटल मैनेजर की तलाश तेज

नई दिल्ली , 4 जून 2026

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौजरानी इलाके में हुए भीषण अग्निकांड मामले में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। गुरुवार को मालवीय नगर थाने में विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने होटल के सह-मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि होटल मैनेजर की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

प्राथमिक जांच के अनुसार, मामला गैर-इरादतन हत्या, आग से नुकसान पहुंचाने, लापरवाही और लोगों की जान को खतरे में डालने जैसी धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। घटना के बाद एमसीडी ने भी अवैध रूप से संचालित होटलों पर कार्रवाई शुरू कर कई प्रतिष्ठानों को सील कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार सुबह हौजरानी स्थित ‘फ्लोरिश स्टे बी एंड बी’ होटल में भीषण आग लग गई थी। हादसे में 11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 37 लोग घायल हुए हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रशासन घटना के कारणों की जांच कर रहा है और होटल में सुरक्षा मानकों के पालन की भी पड़ताल की जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *