Dark Light

Blog Post

paperonscreen.com > News > All > भिलाई में 48 घंटे के भीतर दो चाकूबाजी की वारदातें, थर्ड जेंडर समेत तीन लोग घायल

भिलाई में 48 घंटे के भीतर दो चाकूबाजी की वारदातें, थर्ड जेंडर समेत तीन लोग घायल

दुर्ग, 07 जून 2026

जिले के भिलाई शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले 48 घंटे के भीतर चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं में एक थर्ड जेंडर सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

घर में घुसकर थर्ड जेंडर पर जानलेवा हमला

पहली घटना भिलाई नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-6 ए-मार्केट की है। यहां रहने वाली थर्ड जेंडर रानी पर अज्ञात युवकों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले तकिए से उसका मुंह दबाकर जान से मारने की कोशिश की। विरोध करने पर हमलावरों ने उसके गले पर चाकू से कई वार किए और मौके से फरार हो गए। घायल रानी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

बर्थडे पार्टी में दो युवकों पर चाकू से हमला

दूसरी घटना वैशाली नगर थाना क्षेत्र के इंदिरा गांधी कॉलेज के पास स्थित अटल आवास की है। यहां बृजलाल मौर्य का जन्मदिन मनाया जा रहा था। इसी दौरान तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे और बृजलाल मौर्य तथा राजू विश्वनाथ पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक घायल हो गए। शोर-शराबा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। दोनों घायलों को सुपेला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जांच में जुटी पुलिस

दोनों मामलों में पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार जांच कर रही है। लगातार सामने आ रही चाकूबाजी की घटनाओं से शहरवासियों में भय का माहौल है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *