Dark Light

Blog Post

paperonscreen.com > News > All > नए भारत की नई शिक्षा नीति पर चर्चा, 11 जून को PM मोदी की अध्यक्षता में अहम बैठक

नए भारत की नई शिक्षा नीति पर चर्चा, 11 जून को PM मोदी की अध्यक्षता में अहम बैठक

नई दिल्ली, 7 जून 2026

देश में शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर चल रही बहस के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 जून को नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधारों और मानव संसाधन विकास के रोडमैप पर चर्चा की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार बैठक में बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था, एक्स्ट्रा करिकुलर गतिविधियों, खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और नेतृत्व विकास जैसे विषयों पर विस्तृत विमर्श होगा। साथ ही राज्यों में निवेश और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए नियमों को अधिक उदार बनाने पर भी चर्चा की जाएगी।

शिक्षा व्यवस्था पर होगा मंथन

बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों के शामिल होने की संभावना है। हालांकि एजेंडे में सीधे तौर पर पेपर लीक का मुद्दा शामिल नहीं है, लेकिन कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री इस विषय को उठा सकते हैं।

विकसित भारत 2047 पर रहेगा फोकस

बैठक का मुख्य उद्देश्य विकसित भारत के लक्ष्यों के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था में बदलाव, कौशल विकास और केंद्र-राज्य समन्वय को मजबूत करना है। नीति आयोग की ओर से विभिन्न विषयों पर प्रस्तुतीकरण भी दिए जा सकते हैं।

नए मुख्यमंत्रियों की पहली भागीदारी संभव

बैठक में कई राज्यों के नए मुख्यमंत्री पहली बार हिस्सा ले सकते हैं। इसके अलावा पश्चिम एशिया संकट से उत्पन्न चुनौतियों, कारोबार सुगमता और विकास परियोजनाओं को गति देने जैसे विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

वामपंथी हिंसा प्रभावित क्षेत्रों पर भी चर्चा

सूत्रों के मुताबिक वामपंथी हिंसा से मुक्त कराए गए जिलों और क्षेत्रों के लिए विशेष योजनाओं और विकास कार्यक्रमों को लागू करने पर भी बैठक में विचार-विमर्श किया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *