Dark Light

Blog Post

paperonscreen.com > News > All > CG News: पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, लगातार धमाकों से दहला इलाका, मची अफरा-तफरी

CG News: पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, लगातार धमाकों से दहला इलाका, मची अफरा-तफरी

कोरबा, 10 जून 2026

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बुधवार को एक पटाखा गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कटघोरा थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित शर्मा पटाखा गोदाम में आग लगते ही वहां रखे पटाखों में लगातार विस्फोट होने लगे, जिससे पूरा इलाका धमाकों की आवाज से गूंज उठा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद गोदाम से उठती ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। लगातार हो रहे धमाकों के कारण आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और कई ग्रामीण सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए।

घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग की गंभीरता को देखते हुए अन्य क्षेत्रों से भी अतिरिक्त दमकल वाहनों को बुलाया गया। वहीं, पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर इलाके को घेर लिया और लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की सलाह दी।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। समाचार लिखे जाने तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली थी, हालांकि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *