Dark Light

Blog Post

paperonscreen.com > News > All > कबीरधाम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अटल आवास में सुबह-सुबह छापा, नशे और अनैतिक गतिविधियों पर कसा शिकंजा

कबीरधाम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अटल आवास में सुबह-सुबह छापा, नशे और अनैतिक गतिविधियों पर कसा शिकंजा

कवर्धा, 10 जून 2026

कबीरधाम पुलिस ने जिले में अवैध गतिविधियों और नशे के कारोबार के खिलाफ बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। घुघरीखुर्द स्थित अटल आवास में पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान पूरे क्षेत्र की निगरानी ड्रोन कैमरे से भी की गई।

पुलिस को लगातार अटल आवास में संदिग्ध लोगों के अवैध रूप से रहने, अनैतिक गतिविधियों के संचालन और नशीले पदार्थों के कारोबार की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने एक साथ कई मकानों में दबिश देकर तलाशी अभियान चलाया।

तलाशी के दौरान मिली संदिग्ध सामग्री

जानकारी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान कुछ कमरों में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की आशंका के बीच कुछ युवतियां मौके से भागने में सफल रहीं। वहीं तलाशी के दौरान कुछ मकानों से आपत्तिजनक सामग्री, शराब और नशीले पदार्थ बरामद होने की सूचना है।

पूरे परिसर में जारी है सर्चिंग अभियान

फिलहाल पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे परिसर में सघन सर्चिंग अभियान जारी है। कार्रवाई की भनक लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से यहां अनैतिक गतिविधियों, नशे के कारोबार और संदिग्ध लोगों के ठिकाना बनाए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। कार्रवाई के दौरान कई घरों की तलाशी ली गई है। बरामद सामग्री की जांच की जा रही है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *