Dark Light

Blog Post

paperonscreen.com > News > All > NEET-UG 2026 री-एग्जाम आज, 22.79 लाख छात्र देंगे परीक्षा; पहली बार वायुसेना ने पहुंचाए प्रश्नपत्र

NEET-UG 2026 री-एग्जाम आज, 22.79 लाख छात्र देंगे परीक्षा; पहली बार वायुसेना ने पहुंचाए प्रश्नपत्र

नई दिल्ली, 21 जून 2026

पेपर लीक विवाद के बाद NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा आज देश और विदेश के 564 शहरों में आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में 22.79 लाख से अधिक छात्र शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए इस बार अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पहली बार प्रश्नपत्रों की सुरक्षित ढुलाई के लिए भारतीय वायुसेना की मदद ली है। एयरफोर्स के हेलिकॉप्टरों और विमानों ने 200 से अधिक उड़ानें भरकर प्रश्नपत्रों को विभिन्न स्ट्रॉन्ग रूम और परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया है। देशभर में 2 लाख से अधिक सुरक्षा एवं परीक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।

परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी समेत 12 भारतीय भाषाओं में आयोजित होगी। पूरे आयोजन के लिए 3 लाख से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

95 हजार से अधिक परीक्षा कक्षों में होने वाली परीक्षा की निगरानी के लिए 1.38 लाख CCTV कैमरे लगाए गए हैं। इनकी लाइव फीड राष्ट्रीय, राज्य और मंत्रालय स्तर पर मॉनिटर की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर स्थानीय पुलिस के साथ केंद्रीय बलों की भी तैनाती की गई है, जबकि साइबर कमांडो किसी भी तरह की अफवाह और गड़बड़ी पर नजर रखेंगे।

परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा।

NTA ने अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र, फोटोयुक्त पहचान पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने के निर्देश दिए हैं। वहीं ड्रेस कोड के तहत हल्के रंग के आधी बांह के कपड़े और साधारण चप्पल या सैंडल पहनकर आने की सलाह दी गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *