Dark Light

Blog Post

paperonscreen.com > News > All > 28 जून को लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान करेंगे CM साय, आपातकाल स्मृति दिवस पर होगा भव्य सम्मेलन

28 जून को लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान करेंगे CM साय, आपातकाल स्मृति दिवस पर होगा भव्य सम्मेलन

रायपुर, 26 जून 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 28 जून को रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य समारोह में लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन आपातकाल स्मृति दिवस और संविधान हत्या दिवस के अवसर पर किया जा रहा है।

लोकतंत्र प्रहरी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने ने बताया कि 25 जून 1975 को लागू किए गए आपातकाल की स्मृति को जीवित रखने और नई पीढ़ी को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हर वर्ष यह आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि 21 माह के आपातकाल के दौरान नागरिक स्वतंत्रताओं का हनन हुआ, हजारों लोकतंत्र समर्थकों को जेल भेजा गया और प्रेस की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाए गए।

कार्यक्रम में आपातकाल विषयक विशेष स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा। इसके साथ ही विद्यालय और महाविद्यालय स्तर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को क्रमशः 31 हजार, 21 हजार और 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों का भी सम्मान होगा।

समारोह में मंत्रियों, विधायकों, निगम-आयोगों के अध्यक्षों, लोकतंत्र सेनानियों एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रबुद्ध हस्तियों की उपस्थिति रहेगी। इस दौरान आपातकाल के इतिहास और संविधान हत्या दिवस की प्रासंगिकता पर व्याख्यान भी आयोजित किए जाएंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *