Dark Light

Blog Post

paperonscreen.com > News > All > रायपुर में 28 जून को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

रायपुर में 28 जून को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

रायपुर, 27 जून 2026

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 28 जून 2026 को रायपुर जिले में 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान का उद्देश्य बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना और जिले में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करना है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में अभियान के लिए 1,381 पोलियो बूथ बनाए गए हैं, जहां बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जाएगी। बूथ दिवस के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को भी दवा पिलाएंगी, जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच पाए।

प्रशासन ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे 28 जून को अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर अवश्य लेकर जाएं और उन्हें पोलियो की खुराक दिलाकर इस बीमारी से सुरक्षित करें।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *