Dark Light

Blog Post

paperonscreen.com > News > All > TET पेपर लीक पर सियासी संग्राम: NSUI ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

TET पेपर लीक पर सियासी संग्राम: NSUI ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

30june2026

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 के प्रश्नपत्र लीक मामले ने राज्य की राजनीति गरमा दी है। कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI ने सोमवार को विधानसभा परिसर के बाहर प्रदर्शन करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री दादाजी भुसे से तत्काल इस्तीफे की मांग की।

मामले में भिवंडी पुलिस ने पेपर को 1.5 करोड़ रुपये में बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में अंतरराज्यीय नेटवर्क की आशंका सामने आने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पूरे मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित करने के निर्देश दिए हैं।

पेपर लीक के कारण 28 जून को प्रस्तावित TET परीक्षा स्थगित करनी पड़ी। इस परीक्षा में 6 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होने वाले थे। सरकार ने प्रभावित उम्मीदवारों के लिए बिना किसी शुल्क के दोबारा परीक्षा कराने का आश्वासन दिया है।

उधर, विपक्ष ने इस मामले को युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताते हुए सरकार पर निशाना साधा है। NSUI का कहना है कि जब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती और जिम्मेदारी तय नहीं की जाती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *