Dark Light

Blog Post

paperonscreen.com > News > All > Ramayana से रणबीर कपूर का अहम सीन लीक, 11 सेकंड के वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी

Ramayana से रणबीर कपूर का अहम सीन लीक, 11 सेकंड के वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी

एंटरटेनमेंट डेस्क, 2 जुलाई 2026

नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में आ गई है। सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ा रणबीर कपूर का एक अहम सीन लीक होने का दावा किया जा रहा है। महज 11 सेकंड का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। हाल ही में ‘रामायण’ की एक विशेष झलक अंतरराष्ट्रीय इवेंट में भी दिखाई गई थी। अब वायरल हो रहे इस कथित लीक वीडियो ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। हालांकि, फिल्म के निर्माताओं की ओर से इस वायरल वीडियो पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है और इसकी प्रामाणिकता की भी पुष्टि नहीं हुई है।

बता दें कि ‘रामायण’ साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है और इसमें रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *