Dark Light

Blog Post

paperonscreen.com > News > All > कैफे में वर्दी का खौफ! डंडा लहराया, ग्राहकों को भगाया… CCTV वायरल होते ही PSI सस्पेंड

कैफे में वर्दी का खौफ! डंडा लहराया, ग्राहकों को भगाया… CCTV वायरल होते ही PSI सस्पेंड

पुणे2जुलाई 2026/महाराष्ट्र के पुणे में एक पुलिस उपनिरीक्षक (PSI) की कथित दबंगई उस समय भारी पड़ गई, जब कैफे में की गई उनकी हरकतें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। सोशल मीडिया पर आज वीडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग हरकत में आया और संबंधित अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि डेक्कन पुलिस स्टेशन में पदस्थ PSI कदम रात की गश्त के दौरान शिरोले रोड स्थित एक कैफे पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने हाथ में डंडा लेकर कैफे में हंगामा किया, सामान गिराया, ग्राहकों को बाहर निकलने के लिए कहा और कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। कैफे में मौजूद सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई।
वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया। बढ़ते विवाद को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेश बंसोडे ने प्रारंभिक जांच के बाद PSI कदम को निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वर्दी की गरिमा के विपरीत किसी भी तरह का आचरण स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना एक बार फिर बताती है कि सीसीटीवी कैमरे न सिर्फ अपराधियों पर, बल्कि कानून की रक्षा करने वालों पर भी नजर रखते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *