Dark Light

Blog Post

paperonscreen.com > News > All > मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज तीन अहम कार्यक्रमों में होंगे शामिल, राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन से ‘नारी संगम’ तक रहेंगे व्यस्त

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज तीन अहम कार्यक्रमों में होंगे शामिल, राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन से ‘नारी संगम’ तक रहेंगे व्यस्त

रायपुर, 3 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 3 जुलाई 2026 (शुक्रवार) का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री दिनभर रायपुर में आयोजित विभिन्न सरकारी और सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से रवाना होकर 11:30 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषि मंडपम ऑडिटोरियम पहुंचेंगे। यहां 11:30 बजे से 12:45 बजे तक राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री 12:55 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे और वहां आरक्षित रहेंगे।

शाम 5:20 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 5:30 बजे होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट पहुंचेंगे, जहां 5:30 बजे से 6:30 बजे तक “संवाद संगोष्ठी” कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री 6:45 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे और 6:45 बजे से 7:45 बजे तक “नारी संगम” कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे रात 8:00 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *