Dark Light

Blog Post

paperonscreen.com > News > News > बस्तर में भाजपा युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, 13 मंडल अध्यक्षों संग संगठन विस्तार और DLP महाअभियान को लेकर बनी बड़ी रणनीति

बस्तर में भाजपा युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, 13 मंडल अध्यक्षों संग संगठन विस्तार और DLP महाअभियान को लेकर बनी बड़ी रणनीति

जगदलपुर 3july2026भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बस्तर की जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में जिले के सभी 13 मंडल अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से मंथन किया गया।

बैठक का प्रमुख केंद्र डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP) महाअभियान रहा। अभियान को प्रत्येक मंडल में प्रभावी ढंग से संचालित करने, अधिक से अधिक युवाओं को इससे जोड़ने और भाजपा की नीतियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव ने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की सबसे ऊर्जावान इकाई है और आने वाले समय में बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की भूमिका संगठन को नई मजबूती देगी। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने, युवाओं को जोड़ने और आगामी कार्यक्रमों को पूरी सक्रियता के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में संगठन विस्तार, डिजिटल अभियान, बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन को लेकर मंडल अध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही तय किया गया कि युवा मोर्चा आने वाले दिनों में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति देते हुए हर बूथ तक अपनी सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *