Dark Light

Blog Post

paperonscreen.com > News > All > खामेनेई के अंतिम संस्कार पर ट्रंप का तंज, बोले- हमने ईरान को एक हफ्ते की मोहलत दी क्योंकि हम अच्छे हैं

खामेनेई के अंतिम संस्कार पर ट्रंप का तंज, बोले- हमने ईरान को एक हफ्ते की मोहलत दी क्योंकि हम अच्छे हैं

वॉशिंगटन/तेहरान, 4 जुलाई 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने तंज कसते हुए कहा कि अमेरिका ने ईरान को अंतिम संस्कार के लिए एक सप्ताह का समय दिया, क्योंकि हम अच्छे हैं।

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता वर्ष समारोह के तहत साउथ डकोटा के माउंट रशमोर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान को पूरी तरह झकझोर दिया है और अब वह समझौते के लिए तैयार है।

उधर, अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्में शुरू हो चुकी हैं, जो 3 जुलाई से 9 जुलाई तक चलेंगी। सुरक्षा और युद्ध की परिस्थितियों के कारण उनकी मौत के करीब चार महीने बाद अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

समारोह में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर, इराक, ताजिकिस्तान, जॉर्जिया, लेबनान, अफगानिस्तान, सऊदी अरब, ओमान, कतर और श्रीलंका सहित कई देशों के प्रतिनिधिमंडल मौजूद हैं। वहीं भारत, रूस, चीन और तुर्किये के शीर्ष नेताओं ने समारोह में हिस्सा नहीं लिया।

बताया गया है कि अली खामेनेई की 28 फरवरी 2026 को अमेरिका-इजरायल हमले में मौत हुई थी। इसके बाद क्षेत्र में युद्ध की स्थिति के चलते अंतिम संस्कार टाल दिया गया था। अब ईरान सरकार उन्हें बड़े स्तर पर अंतिम विदाई दे रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *