Dark Light

Blog Post

paperonscreen.com > News > All > मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 जुलाई को करेंगे डूमरतराई थोक बाजार फेस-2 का नामकरण और लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 जुलाई को करेंगे डूमरतराई थोक बाजार फेस-2 का नामकरण और लोकार्पण

रायपुर, 4 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 जुलाई 2026 (रविवार) को डूमरतराई थोक बाजार फेस-2 के नामकरण एवं लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम शाम 5:00 बजे आयोजित किया जाएगा।

समारोह की अध्यक्षता आवास एवं पर्यावरण, वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे। कार्यक्रम में मंत्री केदार कश्यप, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब तथा रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इसके अलावा विधायक राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, रायपुर महापौर मीनल चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक समारोह में शामिल होंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *