Dark Light

Blog Post

paperonscreen.com > News > All > CM विष्णु देव साय का चिंतन शिविर 3.0 शुरू, बोले- सुशासन के लिए बदलते समय के साथ खुद को करना होगा तैयार

CM विष्णु देव साय का चिंतन शिविर 3.0 शुरू, बोले- सुशासन के लिए बदलते समय के साथ खुद को करना होगा तैयार

रायपुर, 4 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 3.0 शुरू हो गया। शिविर की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते समय की चुनौतियों और अवसरों के अनुरूप शासन व्यवस्था को निरंतर सीखना, स्वयं का मूल्यांकन करना और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार खुद को तैयार करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह चिंतन शिविर मंत्रिमंडल और विभिन्न क्षेत्रों के राष्ट्रीय विशेषज्ञों के बीच संवाद, अनुभव साझा करने और बेहतर नीति-निर्माण का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिविर में कृषि, ग्रामीण विकास, उद्योग, निवेश, पर्यटन, खेल, नवाचार, उभरती प्रौद्योगिकी, सुशासन, संस्थागत सुधार, नेतृत्व विकास और प्रभावी जनसेवा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी। इन विचार-विमर्शों के आधार पर शासन की प्राथमिकताओं, विभागीय समन्वय और जनहितकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए भावी रणनीति तैयार की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सुशासन केवल योजनाएं बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि समय की मांग के अनुरूप स्वयं को लगातार बेहतर बनाते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना भी है। उनके अनुसार, चिंतन शिविर सतत सुधार की इसी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण माध्यम है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार का लक्ष्य ऐसी कार्यसंस्कृति विकसित करना है, जो पारदर्शी, उत्तरदायी, संवेदनशील और परिणाम आधारित हो तथा जिसका सीधा लाभ प्रदेश के हर नागरिक तक पहुंचे। उन्होंने विश्वास जताया कि शिविर में होने वाला मंथन विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण और आने वाले वर्षों की विकास यात्रा को नई दिशा देगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *