Dark Light

Blog Post

paperonscreen.com > News > All > पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को अंतिम श्रद्धांजलि: CM Vishnu Dev Sai ने एम्स पहुंचकर अर्पित किए पुष्पचक्र, कहा- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को अपूरणीय क्षति

पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को अंतिम श्रद्धांजलि: CM Vishnu Dev Sai ने एम्स पहुंचकर अर्पित किए पुष्पचक्र, कहा- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को अपूरणीय क्षति

रायपुर, 5 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर पहुंचकर पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि डॉ. तीजन बाई ने अपनी अद्वितीय कला-साधना और विलक्षण प्रतिभा के बल पर पंडवानी को विश्व पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाई और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया। उन्होंने कहा कि डॉ. तीजन बाई का निधन राज्य की लोक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति है।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *