Dark Light

Blog Post

paperonscreen.com > News > All > साय कैबिनेट बैठक शुरू, अनुपूरक बजट, संशोधन विधेयकों और नई ट्रांसफर नीति पर लग सकती है मुहर

साय कैबिनेट बैठक शुरू, अनुपूरक बजट, संशोधन विधेयकों और नई ट्रांसफर नीति पर लग सकती है मुहर

रायपुर, 8 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक आज मंत्रालय, महानदी भवन में शुरू हुई। बैठक में आगामी विधानसभा के मानसून सत्र के एजेंडे को अंतिम रूप देने के साथ-साथ कई संशोधन विधेयकों और चालू वित्तीय वर्ष के अनुपूरक बजट को मंजूरी मिलने की संभावना है।

इसके अलावा प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों की नजर नई ट्रांसफर नीति पर टिकी हुई है। माना जा रहा है कि कैबिनेट इस प्रस्ताव को मंजूरी दे सकती है, जिससे जल्द ही स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ होगा। बैठक में धान उपार्जन नीति समेत अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक और जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *