Dark Light

Blog Post

paperonscreen.com > News > All > कोरबा में मां की गोद से लापता हुआ 2 वर्षीय मासूम, अगले दिन नदी किनारे मिला शव

कोरबा में मां की गोद से लापता हुआ 2 वर्षीय मासूम, अगले दिन नदी किनारे मिला शव

कोरबा, 10 जुलाई 2026


बालको थाना क्षेत्र के डेंगूनाला पुल के नीचे नदी किनारे 2 वर्षीय मासूम केशव का शव मिलने से इलाके में शोक की लहर फैल गई। बच्चा गुरुवार से लापता था और परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार रामपुर बस्ती निवासी दिनेश कुमार अपनी पत्नी और बेटे केशव के साथ मजदूरी के लिए लालघाट गए थे। नाला पार करने के बाद परिवार एक पेड़ के नीचे रुका। इसी दौरान मां बच्चे को दूध पिलाते-पिलाते सो गई। जब उसकी आंख खुली तो मासूम वहां से गायब था।

परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने डेंगूनाला पुल के नीचे नदी किनारे एक बच्चे का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान केशव के रूप में की।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि मां के सो जाने के दौरान बच्चा खेलते-खेलते नाले में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही होगा।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *