Dark Light

Blog Post

paperonscreen.com > News > All > मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक और विधानसभा सत्र में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक और विधानसभा सत्र में होंगे शामिल

रायपुर, 13 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में आयोजित महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 9:55 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा, सेक्टर-19, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 10:00 बजे वे कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में भाग लेंगे।

बैठक के बाद सुबह 11:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक मुख्यमंत्री विधानसभा सत्र में शामिल रहेंगे, जहां विभिन्न शासकीय कार्यों और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 5:30 बजे विधानसभा से प्रस्थान करेंगे और शाम 5:55 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचकर आरक्षित रहेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *