Dark Light

Blog Post

paperonscreen.com > News > All > रायपुर रेल मंडल को मिले नए सीनियर DCM, डॉ. सुस्कर विपुल की नियुक्ति; शेख समी उर रहमान बने SECR के नए CPRO

रायपुर रेल मंडल को मिले नए सीनियर DCM, डॉ. सुस्कर विपुल की नियुक्ति; शेख समी उर रहमान बने SECR के नए CPRO

रायपुर, 14 जुलाई 2026

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) में प्रशासनिक फेरबदल के तहत डॉ. सुस्कर विपुल विलासराव को रायपुर रेल मंडल का नया वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (Senior DCM) नियुक्त किया गया है। वे अब तक SECR के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) के रूप में कार्यरत थे। वे इस पद पर अवधेश त्रिवेदी का स्थान लेंगे।

वहीं, शेख समी उर रहमान ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नए मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) के रूप में पदभार संभाल लिया है।

2015 बैच के IRTS अधिकारी हैं शेख समी

शेख समी उर रहमान 2015 बैच के भारतीय रेलवे यातायात सेवा (IRTS) के अधिकारी हैं। इससे पहले वे पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। अपने रेलवे करियर में वे सहायक परिचालन प्रबंधक (AOM), मंडल परिचालन प्रबंधक (DOM) और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी (Sr. DSO) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी सेवाएं दे चुके हैं।

दुर्ग के रहने वाले हैं शेख समी

शेख समी उर रहमान मूल रूप से दुर्ग (छत्तीसगढ़) के निवासी हैं। उन्होंने NIT रायपुर से सूचना प्रौद्योगिकी (IT) में बीटेक की पढ़ाई की है। UPSC सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से उनका चयन IRTS में हुआ था और उन्होंने 14 दिसंबर 2016 को भारतीय रेल में अपनी सेवा शुरू की।

रेलवे की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यह नियुक्ति दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में किए गए प्रशासनिक फेरबदल का हिस्सा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *