Dark Light

Blog Post

paperonscreen.com > News > All > प्रधानमंत्री मोदी ने किया चांपा, बालोद और सरोना अमृत भारत स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण, CM साय बोले- रेल विकास को मिली नई रफ्तार

प्रधानमंत्री मोदी ने किया चांपा, बालोद और सरोना अमृत भारत स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण, CM साय बोले- रेल विकास को मिली नई रफ्तार

रायपुर, 17 जुलाई 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत छत्तीसगढ़ के चांपा, बालोद और सरोना रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इसे प्रदेश के रेल अधोसंरचना विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से छत्तीसगढ़ में आधारभूत अधोसंरचना का तेजी से विकास हो रहा है और इसका लाभ प्रदेश के हर क्षेत्र एवं नागरिक तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित रेलवे स्टेशनों के विकसित होने से यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा।

उन्होंने बताया कि इन स्टेशनों पर बेहतर प्रतीक्षालय, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं, स्वच्छ परिसर, आधुनिक यात्री सुविधाएं और उन्नत अधोसंरचना उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण रेल सेवाएं मिलेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रेलवे केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि आर्थिक और सामाजिक विकास का सशक्त आधार है। चांपा, बालोद और सरोना रेलवे स्टेशनों के उन्नयन से व्यापार, पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। इसके साथ ही लोगों के लिए आवागमन आसान होगा और रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में नई रेल परियोजनाओं, रेलवे लाइन दोहरीकरण, विद्युतीकरण और आधुनिक रेलवे सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह विकास विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को और अधिक मजबूत करेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *