Dark Light

Blog Post

paperonscreen.com > News > All > बिलासपुर-जांजगीर में बाढ़ पर सख्त हुए CM विष्णुदेव साय, राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश

बिलासपुर-जांजगीर में बाढ़ पर सख्त हुए CM विष्णुदेव साय, राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश

रायपुर, 18 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर एवं जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अतिवृष्टि और जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सुविधाएं और अन्य आवश्यक सेवाएं बिना किसी विलंब के प्रभावित क्षेत्रों में उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया जाए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्रों की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त संसाधन और सहायता भी तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि राहत कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।

उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा तथा प्रत्येक प्रभावित परिवार तक समय पर राहत पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ प्रभावित नागरिकों के साथ खड़ी है और जनजीवन को जल्द से जल्द सामान्य बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *