पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी दो डिप्टी सीएम वाले फॉर्मूले पर काम कर रही है, जिसमें एक महिला उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगी। महिला डिप्टी सीएम पद के लिए Roopa Ganguly का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है।
वहीं मुख्यमंत्री पद के लिए Suvendu Adhikari का नाम लगभग तय माना जा रहा है। चर्चा है कि सरकार बनने के बाद वे गृह मंत्रालय अपने पास रख सकते हैं। दूसरे डिप्टी सीएम के तौर पर उत्तर बंगाल, खासकर दार्जिलिंग क्षेत्र से किसी नेता को मौका दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।
केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah शुक्रवार को पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे और भाजपा विधायक दल की अहम बैठक में शामिल होंगे। बैठक में विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। इस दौरान Mohan Charan Majhi भी मौजूद रहेंगे। बैठक शाम करीब 4 बजे होने की संभावना है, जबकि शाम 5 बजे तक मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के नामों का ऐलान किया जा सकता है।
इस बीच राज्यपाल R. N. Ravi ने 7 मई को पश्चिम बंगाल विधानसभा भंग कर दी है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार यह कदम विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद उठाया गया है।


