अमेरिका और ईरान के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर एक बार फिर तनाव गहरा गया है। अमेरिका ने ईरान के केशम और बंदर अब्बास समेत कई इलाकों पर हमला किया है। वहीं मिनाब शहर में भी धमाकों की आवाजें सुनी गईं। अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान ने राजधानी तेहरान में एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिया है।

बताया जा रहा है कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी डिस्ट्रॉयर को निशाना बनाते हुए मिसाइल दागी थी। इसके जवाब में अमेरिकी सेना ने ईरान के कई शहरों पर एक साथ हमला किया। इसे अमेरिकी युद्धपोत पर हमले की जवाबी कार्रवाई माना जा रहा है।

हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा कि यह सिर्फ “लव टैप” यानी हल्की जवाबी कार्रवाई है। ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरान ने समझौता नहीं किया तो अमेरिका आगे भी हमले करेगा। उन्होंने दावा किया कि दोनों देशों के बीच सीजफायर अब भी लागू है।

पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि ईरान ने अमेरिकी जंगी जहाजों पर हमला किया था, जिसके बाद दोनों देशों के बीच फायरिंग हुई। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने ईरान की कई छोटी नौकाओं को नष्ट कर दिया। साथ ही ट्रंप ने दोहराया कि अमेरिका ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts