रायपुर, 24 जून 2026


राजधानी रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बुधवार को भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुरू हुई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव विशेष रूप से मौजूद हैं।

बैठक में संगठन और सरकार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। इसके साथ ही सरकार की योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर भी मंथन किया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों के साथ संगठन के विस्तार, जनसंपर्क अभियान, सदस्यता गतिविधियों और विभिन्न मोर्चों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की जा रही है। साथ ही सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय को लेकर भी विचार-विमर्श हो रहा है।

बैठक को भाजपा के आगामी कार्यक्रमों और राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें प्रदेश संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts