Pandariya विकासखंड के ग्राम पंचायत नेउरगांव में महिला सरपंच से मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में गांव के दूसरे पक्ष के लोग बड़ी संख्या में SP Office पहुंचे और महिला सरपंच व उनके पति पर गंभीर आरोप लगाए।

ग्रामीणों का आरोप है कि वर्तमान सरपंच द्वारा पूर्व सरपंच के कार्यों की राशि जारी नहीं की जा रही है। साथ ही करीब 15 लाख रुपये के गबन के आरोप लगाकर पूर्व सरपंच के साथ मारपीट और गाली-गलौच की गई। गांव वालों का कहना है कि महिला सरपंच और उनके पति राहुल चंद्राकार लगातार लोगों को एट्रोसिटी एक्ट में फंसाने की धमकी भी देते रहे हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक, विवाद के दौरान पहले सरपंच और उनके पति ने गांव वालों के साथ मारपीट की, जिसके बाद बीच-बचाव करने की कोशिश की गई। पूरे मामले को लेकर ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

मामले के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस प्रशासन ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts