26 मई 2026 | लखनऊ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2026 को प्रधानमंत्री पद पर अपने 12 वर्ष पूरे कर लिए हैं। वर्ष 2014 में इसी दिन उन्होंने पहली बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इस अवसर पर भाजपा, एनडीए और विभिन्न दलों के नेताओं द्वारा उन्हें बधाई दी जा रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में देश में हुए बदलावों और कल्याणकारी योजनाओं की सराहना की।

योगी आदित्यनाथ ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण, सुशासन और लोक-कल्याण शासन की प्राथमिकता बने हैं। उन्होंने कहा कि अंत्योदय आत्मनिर्भरता की शक्ति में बदला है और जनभागीदारी ने विकास को जन-आंदोलन का रूप दिया है। योगी ने नारी सशक्तीकरण, नवाचार, आर्थिक प्रगति और सांस्कृतिक पुनर्जागरण को ‘नए भारत’ की पहचान बताया। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, जन-धन, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला और स्वनिधि जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने विकास को सीधे आम जनता तक पहुंचाया है।

‘विकसित भारत 2047’ विजन का भी किया जिक्र

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत सीमाओं की सुरक्षा, आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई और वैश्विक मंच पर आत्मविश्वासी नेतृत्व के रूप में मजबूत हुआ है। उन्होंने ‘विकसित भारत 2047’, आत्मनिर्भर भारत और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के विजन को देश की नई दिशा बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts