Donald Trump ने Iran को परमाणु समझौते को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि समय तेजी से निकल रहा है और अगर ईरान ने जल्द बेहतर प्रस्ताव नहीं दिया तो अमेरिका पहले से कहीं बड़ा सैन्य हमला कर सकता है।

चीन दौरे से लौटने के बाद ट्रंप ने Benjamin Netanyahu से करीब आधे घंटे तक बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच ईरान के परमाणु कार्यक्रम, क्षेत्रीय तनाव और सुरक्षा हालात पर चर्चा हुई। यह बातचीत इजरायल की सुरक्षा कैबिनेट बैठक से ठीक पहले हुई।

अमेरिकी मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अब भी युद्ध खत्म करने के लिए समझौता चाहता है, लेकिन ईरान अब तक अमेरिकी मांगों को मानने के लिए तैयार नहीं दिख रहा। उन्होंने कहा कि “घड़ी चल रही है” और ईरान के पास फैसला लेने के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है।

व्हाइट हाउस में ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य विकल्पों पर चर्चा की तैयारी भी तेज हो गई है। वहीं, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच इस सप्ताह फिर से संघर्ष भड़कने की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts