Chhattisgarh के बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक ने नीति आयोग की ‘चैंपियंस ऑफ द क्वार्टर’ रिपोर्ट में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आकांक्षी ब्लॉकों की अक्टूबर-दिसंबर 2025 रिपोर्ट में उसूर ब्लॉक को सेंट्रल जोन में देशभर में दूसरा स्थान मिला है।

मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह राज्य की सुशासन नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का प्रमाण है। उन्होंने उसूर ब्लॉक, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और जिला प्रशासन को बधाई देते हुए कहा कि बस्तर के दूरस्थ इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में उसूर ब्लॉक ने जो उपलब्धि हासिल की है, वह पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने मितानिनों, एएनएम, डॉक्टरों और जमीनी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि अब लक्ष्य देश में पहला स्थान हासिल करना है।

वहीं, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री Kedar Kashyap ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंच रही हैं।

मंत्री कश्यप ने कहा कि कभी बुनियादी सुविधाओं से दूर माना जाने वाला उसूर ब्लॉक अब देश के लिए विकास का मॉडल बन रहा है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय डॉक्टरों, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिन बहनों की मेहनत को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts