एंटरटेनमेंट डेस्क 30 मई 2026

इस साल की चर्चित साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर ‘ऑब्सेशन’ (Obsession) जल्द ही OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। खास बात यह है कि फिल्म का अनकट वर्जन दर्शकों को देखने को मिलेगा, जिससे वे फिल्म को उसके मूल रूप में अनुभव कर सकेंगे।

सिनेमाघरों में रिलीज के दौरान फिल्म के कुछ दृश्यों पर सेंसर बोर्ड की ओर से कट लगाए गए थे, जिसके चलते भारतीय दर्शकों को संपादित संस्करण देखना पड़ा। हालांकि अब OTT रिलीज के साथ दर्शकों को बिना किसी कट के पूरी फिल्म देखने का मौका मिलेगा।

IMDb पर 8.2 की शानदार रेटिंग हासिल कर चुकी यह हॉलीवुड हॉरर थ्रिलर दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म ने विदेशी बाजारों के साथ-साथ भारत में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 2 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की थी।

फिल्म की कहानी, सस्पेंस, डरावने दृश्यों और मनोवैज्ञानिक ट्विस्ट ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया है। यही वजह है कि इसे हाल के वर्षों की सबसे चर्चित हॉरर फिल्मों में गिना जा रहा है।

OTT पर अनकट संस्करण की रिलीज के बाद फिल्म के उन दृश्यों को भी देखा जा सकेगा, जिन्हें थिएटर रिलीज के दौरान हटाया गया था। हॉरर और थ्रिलर फिल्मों के शौकीनों के लिए यह रिलीज किसी खास तोहफे से कम नहीं मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts