रामगढ़ को CM साय की बड़ी सौगात: 1 करोड़ रुपये मंजूर, उदयपुर-डूमरडीह बनेगी नगर पंचायत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामगढ़ महोत्सव-2026 के समापन समारोह में रामगढ़ के विकास के लिए 1 करोड़ रुपये देने और उदयपुर व डूमरडीह को मिलाकर नगर पंचायत बनाने की घोषणा की। उन्होंने रामगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाने का संकल्प दोहराया।