नॉर्थ 24 परगना में TMC नेता के ठिकानों पर छापेमारी, 80 लाख कैश और राहत सामग्री बरामद
पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता और बदुरिया म्युनिसिपालिटी के चेयरमैन दीपांकर भट्टाचार्य के कई ठिकानों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान उनके घर, पार्टी कार्यालय और एक कंप्यूटर सेंटर से करीब 80 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने भेजा नोटिस
पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। राज्य में भ्रष्टाचार और अवैध संपत्तियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच अब कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (KMC) ने अभिषेक बनर्जी को नोटिस जारी किया है।
बोकारो ट्रेजरी घोटाला: CID का बड़ा एक्शन, अकाउंटेंट समेत 3 गिरफ्तार; 10 करोड़ के मनी ट्रेल का खुलासा
बोकारो ट्रेजरी घोटाले में झारखंड सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 करोड़ रुपये के मनी ट्रेल का खुलासा किया है। जांच एजेंसी ने बोकारो पुलिस विभाग के अकाउंटेंट कौशल कुमार पांडे और दो पुलिसकर्मियों—एएसआई अशोक कुमार भंडारी तथा होमगार्ड जवान सतीश कुमार—को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही 1.8
भारतमाला जमीन घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई के घर सुबह-सुबह रेड
(धमतरी, छत्तीसगढ़), 27 अप्रैल 2026 भारतमाला परियोजना से जुड़े कथित जमीन घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई भूपेंद्र चंद्राकर के घर पर दबिश दी। सोमवार सुबह पौ फटने से पहले ही ED की टीम कुरुद पहुंच गई और
पूर्व DIG भुल्लर पर ED का शिकंजा तेज: पंजाब में 11 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
पंजाब के पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग और रिश्वतखोरी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्यभर में 11 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई सीबीआई और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) द्वारा दर्ज मामलों से जुड़ी है, जिनमें बिचौलिए
रिश्वत लेते पकड़ी गईं SDM काजल मीणा सस्पेंड, ACB की कार्रवाई में 60 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार
राजस्थान में भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले में करौली जिले की एसडीएम काजल मीणा को निलंबित कर दिया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) द्वारा 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किए जाने के बाद राज्य सरकार ने यह कार्रवाई की। सरकारी आदेश के अनुसार, काजल


