जगदलपुर सेंट्रल जेल में 5 दिन में दूसरी मौत, नक्सल मामलों के आरोपी कैदी ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
बस्तर के जगदलपुर सेंट्रल जेल में पांच दिनों के भीतर दूसरी मौत का मामला सामने आया है। नक्सल मामलों में बंद कैदी रमेश कुंजाम की इलाज के दौरान मौत हो गई। लगातार हो रही घटनाओं ने जेल प्रशासन की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।