टेक्नोलॉजी डेस्क ,27 जून 2026

Vodafone Idea (Vi) ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने Spotify के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत पात्र ग्राहकों को 3 महीने का Spotify Premium बिल्कुल मुफ्त मिलेगा। इस ऑफर के जरिए यूजर्स बिना विज्ञापन के म्यूजिक सुनने, ऑफलाइन डाउनलोड और हाई-क्वालिटी ऑडियो स्ट्रीमिंग जैसी प्रीमियम सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

कंपनी के अनुसार, यह ऑफर 26 जून से चुनिंदा Vi Individual और Family Postpaid प्लान्स पर लागू हो गया है। मौजूदा और नए दोनों पोस्टपेड ग्राहक इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, यह ऑफर केवल उन यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा जिन्होंने पहले कभी Spotify Premium का सब्सक्रिप्शन नहीं लिया है। ऑफर को Vi App के जरिए रिडीम किया जा सकेगा।

Vi के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अवनीश खोसला ने कहा कि Spotify के साथ यह साझेदारी ग्राहकों को बेहतर डिजिटल एंटरटेनमेंट अनुभव देने की दिशा में एक अहम कदम है। उनका कहना है कि कंपनी अपने यूजर्स को केवल कनेक्टिविटी ही नहीं, बल्कि बेहतर कंटेंट एक्सपीरियंस भी उपलब्ध कराना चाहती है।

यह मुफ्त सब्सक्रिप्शन 451 रुपये, 551 रुपये, 751 रुपये और 1,20

1 रुपये (REDX) वाले Individual Postpaid प्लान्स के साथ मिलेगा। वहीं 701 रुपये, 751 रुपये, 871 रुपये, 1,201 रुपये, 1,301 रुपये, 1,401 रुपये, 1,526 रुपये और 1,601 रुपये (REDX Family) प्लान्स के ग्राहकों को भी यह सुविधा दी जाएगी। फैमिली प्लान में यह लाभ केवल प्राइमरी अकाउंट होल्डर को मिलेगा।

तीन महीने की मुफ्त अवधि समाप्त होने के बाद ग्राहक Vi Add to Bill सुविधा के जरिए 139 रुपये प्रति माह में अपनी Spotify Premium सदस्यता जारी रख सकते हैं।

Spotify Premium के साथ यूजर्स को 100 मिलियन से अधिक गानों की Ad-Free Streaming, Offline Download, High-Quality Audio, मनचाहे क्रम में गाने चलाने और बेहतर प्लेलिस्ट मैनेजमेंट जैसी कई प्रीमियम सुविधाएं मिलती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts