Dark Light

Blog Post

paperonscreen.com > News > All > साइकिल पर निकले डिप्टी सीएम अरुण साव, युवाओं संग की साइकिलिंग; फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

साइकिल पर निकले डिप्टी सीएम अरुण साव, युवाओं संग की साइकिलिंग; फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रायपुर , 7 जून 2026

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर जगदलपुर में आयोजित ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में शामिल होकर साइकिल चलाने, फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने युवाओं के साथ साइकिलिंग और जुम्बा गतिविधियों में भाग लिया तथा लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पाण्डेय और कलेक्टर आकाश छिकारा भी मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री ने स्वयं साइकिल चलाकर लोगों को नियमित रूप से साइकिल के उपयोग के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि साइकिलिंग शरीर को स्वस्थ, फिट और ऊर्जावान बनाए रखने का सरल एवं प्रभावी माध्यम है। नियमित साइकिल चलाने से न केवल स्वास्थ्य बेहतर रहता है, बल्कि दैनिक जीवन में सक्रियता भी बढ़ती है।

अरुण साव ने कहा कि साइकिल पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक बचत का भी महत्वपूर्ण साधन है। अधिक से अधिक साइकिल का उपयोग कर स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त वातावरण बनाने में योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपने दैनिक जीवन में यथासंभव साइकिल का उपयोग करने की अपील की।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *