Dark Light

Blog Post

paperonscreen.com > News > All > घरेलू विवाद के बाद युवक ने दी जान, एक दिन पहले पुलिस ने कराया था समझौता

घरेलू विवाद के बाद युवक ने दी जान, एक दिन पहले पुलिस ने कराया था समझौता

30june2026

तिल्दा-नेवरा। रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिर्वे में घरेलू विवाद के बाद एक 35 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मोतीराम वर्मा के रूप में हुई है, जो पेशे से ड्राइवर था। बताया जा रहा है कि वह शराब का आदी था और इसी कारण पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। घटना से एक दिन पहले भी दोनों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई थी, जिसमें उसकी पत्नी घायल हो गई थी। महिला की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और दोनों को समझाइश देकर मामला शांत कराया गया था।

सोमवार को जब मोतीराम काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों को शक हुआ। दरवाजा नहीं खुलने पर रोशनदान से देखा गया, जहां वह फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह और शराब की लत को आत्महत्या की संभावित वजह माना जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *