Dark Light

Blog Post

paperonscreen.com > News > All > CG विधानसभा मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव समेत कई अहम मुद्दों पर होगा हंगामा

CG विधानसभा मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव समेत कई अहम मुद्दों पर होगा हंगामा

रायपुर, 14 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पांच दिवसीय मानसून सत्र का दूसरा दिन मंगलवार को काफी हंगामेदार रहने की संभावना है। सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री लखन लाल देवांगन और मंत्री गजेंद्र यादव विभिन्न विभागों से जुड़े सवालों के जवाब देंगे।

अविश्वास प्रस्ताव और नक्सलवाद पर होगी चर्चा

सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र सरकार की कार्रवाई और उपलब्धियों पर आभार प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे। वहीं कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने की अनुमति मांगेगी, जिससे सदन में राजनीतिक माहौल और गर्म होने की संभावना है।

इन मुद्दों पर भी गूंजेगा सदन

ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण और जांजगीर-चांपा जिले में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि के वितरण में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया जाएगा। इसके अलावा विधायक सुशांत शुक्ला, भावना बोहरा और रोहित साहू विभिन्न याचिकाएं सदन के पटल पर प्रस्तुत करेंगे।

वित्त मंत्री रखेंगे विभागीय दस्तावेज

वित्त मंत्री ओपी चौधरी विभिन्न विभागों से संबंधित पत्र सदन के पटल पर रखेंगे। इसके साथ ही प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण अधिनियम से जुड़े शासकीय संकल्प प्रस्तुत किए जाएंगे। मंत्री टंक राम वर्मा के साथ मिलकर वे शासकीय विधि विषयक कार्यों को भी पुनःस्थापित करेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *