Dark Light

Blog Post

paperonscreen.com > News > All > बिलासपुर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार, 4 युवक गंभीर घायल

बिलासपुर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार, 4 युवक गंभीर घायल

बिलासपुर, 14 जुलाई 2026

बिलासपुर-उरगा निर्माणाधीन सड़क पर सोमवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ढेंका के पास निर्माणाधीन पुल से एक कार करीब 30 फीट नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, CG13AS9262 नंबर की कार में सवार सभी युवक कोरबा से बिलासपुर की ओर आ रहे थे। अरपा नदी पर बन रहे पुल का एक हिस्सा अभी अधूरा है और आगे सड़क नहीं जुड़ी है। बताया जा रहा है कि कार सवारों को इसकी जानकारी नहीं थी, जिसके कारण वाहन सीधे अधूरे पुल से नीचे जा गिरा और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद निर्माणाधीन पुल पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *