Dark Light

Blog Post

paperonscreen.com > News > All > रायपुर में BJP विधायक पुरंदर मिश्रा पर सोशल मीडिया पोस्ट, युवक के खिलाफ FIR दर्ज

रायपुर में BJP विधायक पुरंदर मिश्रा पर सोशल मीडिया पोस्ट, युवक के खिलाफ FIR दर्ज

रायपुर, 14 जुलाई 2026

रायपुर उत्तर से BJP विधायक पुरंदर मिश्रा के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि फेसबुक पोस्ट पर विधायक के संबंध में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। मामले में पार्षद महेश कुमार ध्रुव की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।

पुलिस के अनुसार, मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। शिकायत में बताया गया है कि 10 जुलाई को ‘ललित टांडी ललित’ नाम के फेसबुक अकाउंट से विधायक पुरंदर मिश्रा के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी की गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस पोस्ट के जरिए विधायक की प्रतिष्ठा और सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 और धारा 353(2) के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *