Dark Light

Blog Post

paperonscreen.com > News > News > लोहंडीगुड़ा के कन्या माध्यमिक विद्यालय में एचपीवी वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान

लोहंडीगुड़ा के कन्या माध्यमिक विद्यालय में एचपीवी वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान

छात्राओं ने बनाई मानव श्रृंखला, 30 बालिकाओं का हुआ टीकाकरण

जगदलपुर 18 जुलाई 2026/ जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लोहंडीगुड़ा में छात्राओं के स्वास्थ्य एवं सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के उद्देश्य से एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर एचपीवी वैक्सीन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया और सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण के महत्व को रेखांकित किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से विशेष टीकाकरण शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में पात्र 30 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने छात्राओं को बताया कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का प्रभावी माध्यम है तथा समय पर टीकाकरण से भविष्य में इस बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

    विद्यालय प्रबंधन एवं स्वास्थ्य विभाग ने छात्राओं से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार व समाज में भी एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूकता फैलाएं। मानव श्रृंखला और टीकाकरण शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा का संदेश प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।यह अभियान छात्राओं के बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षित भविष्य और सर्वाइकल कैंसर मुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *