Dark Light

Blog Post

paperonscreen.com > News > All > 20 जुलाई को दुर्ग और रायपुर में कई अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्कूल प्रवेशोत्सव और गौ सेवा संगम में करेंगे शिरकत

20 जुलाई को दुर्ग और रायपुर में कई अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्कूल प्रवेशोत्सव और गौ सेवा संगम में करेंगे शिरकत

रायपुर, 20 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 20 जुलाई 2026 (सोमवार) का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दिन की शुरुआत मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर में बैठक से करेंगे।

इसके बाद दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री रायपुर से दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, जामगांव (एम) के लिए रवाना होंगे।

दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक मुख्यमंत्री राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों से संवाद करेंगे तथा शिक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री जामगांव (एम) से रवाना होकर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, जोरा, रायपुर पहुंचेंगे।

यहां दोपहर 2:45 बजे से 3:45 बजे तक आयोजित गौ सेवा संगम कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल होंगे और गौ संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े विषयों पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 3:45 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय से प्रस्थान कर शाम 4 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे, जहां वे आरक्षित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *