Dark Light

Blog Post

paperonscreen.com > News > All > 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘राम-नामी’ को मिला सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘राम-नामी’ को मिला सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

रायपुर, 20 जुलाई 2026

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में छत्तीसगढ़ के रामनामी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ‘राम-नामी’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने इसे पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और सम्मान का विषय बताया।

मुख्यमंत्री ने डॉक्यूमेंट्री के निर्देशक भरतबाला गणपति एवं पूरी टीम को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर मिली महत्वपूर्ण पहचान का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि रामनामी समाज की अनूठी परंपरा श्रद्धा, समर्पण और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का जीवंत उदाहरण है। इस विरासत को प्रभावी ढंग से देश और दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण कार्य इस डॉक्यूमेंट्री ने किया है।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह सम्मान छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं, जनजातीय एवं लोक समुदायों की सांस्कृतिक विरासत तथा प्रदेश की विविध सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *