दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय: गजपति महाराजा की परंपरा निभाकर खींचा भगवान जगन्नाथ का रथ
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के दोकड़ा में आयोजित ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव-2026 में गजपति महाराजा की परंपरा निभाते हुए छेरा पहरा किया और भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा के रथ को खींचकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
सुकमा की शैली गुप्ता ने रचा इतिहास: अंतरराष्ट्रीय मत्सोगी-डो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान
सुकमा की होनहार खिलाड़ी शैली गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय मत्सोगी-डो चैंपियनशिप के 49 किलोग्राम सीनियर महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि को बदलते सुकमा और प्रदेश में खेल प्रतिभाओं के उभरते भविष्य का प्रतीक माना जा रहा है।
सिम्स बिलासपुर के डॉक्टरों का कमाल: 6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला सिक्का, टली बड़ी अनहोनी
सिम्स बिलासपुर के ईएनटी विभाग के डॉक्टरों ने आपात स्थिति में 6 वर्षीय बच्चे की आहार नली में फंसा सिक्का सफलतापूर्वक निकालकर उसकी जान बचाई। विशेषज्ञों ने अभिभावकों से बच्चों को छोटी वस्तुओं से दूर रखने और ऐसी स्थिति में तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील की है।
जशपुर में शुरू हुआ ‘ट्री एटीएम’: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिखाई हरी झंडी, निःशुल्क पौधों के वितरण से पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर वन विभाग की अभिनव पहल 'ट्री एटीएम' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मोबाइल पहल के माध्यम से आम नागरिकों को निःशुल्क पौधे वितरित किए जाएंगे और 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाई
छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम-2026, जोखिम आधारित बिजनेस परमिशन सिस्टम लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा
छत्तीसगढ़ विधानसभा ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम-2026 पारित कर दिया है। नए कानून के तहत जोखिम और विश्वास आधारित बिजनेस परमिशन सिस्टम लागू होगा, जिससे एमएसएमई समेत छोटे कारोबारों को सेल्फ सर्टिफिकेशन, ऑटो अप्रूवल और लाइसेंस नवीनीकरण से राहत जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
स्मार्ट मीटर से नहीं बढ़ता बिजली बिल, रीयल टाइम मॉनिटरिंग से बढ़ती है पारदर्शिता और बचत
विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्मार्ट मीटर बिजली का बिल नहीं बढ़ाता, बल्कि वास्तविक खपत के आधार पर सटीक बिल तैयार करता है। मोर बिजली ऐप के जरिए उपभोक्ता अपनी बिजली खपत पर नजर रखकर बिल कम करने की योजना बना सकते हैं।
रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: CM विष्णु देव साय और राज्यपाल ने निभाई ‘छेरा-पहरा’ की परंपरा, किसानों की खुशहाली की कामना
राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में आयोजित रथयात्रा महोत्सव में शामिल होकर पूजा-अर्चना एवं छेरा-पहरा की परंपरा निभाई। इस दौरान प्रदेश में उत्तम वर्षा, किसानों की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की गई।
बलौदाबाजार में 40 महिलाओं को मिला धान और पैरा आर्ट का प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
बलौदाबाजार में स्व-सहायता समूह की 40 महिलाओं को धान और पैरा आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य गैर-कृषि आजीविका, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण आय को बढ़ावा देना है।
विधानसभा मानसून सत्र: खाद आबंटन को लेकर सदन में तीखी बहस, विधायक दलेश्वर साहू ने उठाए सवाल, मंत्री रामविचार नेताम ने दिया जवाब
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में खाद आबंटन को लेकर सत्ता और विपक्ष आमने-सामने आ गए। विधायक दलेश्वर साहू ने सहकारिता और निजी क्षेत्र को उर्वरक वितरण में विरोधाभास का मुद्दा उठाया, जिस पर मंत्री रामविचार नेताम ने सरकार का पक्ष रखते हुए सभी आरोपों को खारिज कर दिया।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मिला निमंत्रण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण यात्री सुविधाओं के साथ-साथ व्यापार, पर्यटन, निवेश और क्षेत्रीय विकास को नई गति देगा। 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से देशभर के विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे।


